{"_id":"6a64b5fe7ec99a624a0d4f87","slug":"parks-and-roadside-parking-spaces-will-be-constructed-in-every-ward-of-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1046-246699-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला के हर वार्ड में बनेंगे पार्क और रोड साइड पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला के हर वार्ड में बनेंगे पार्क और रोड साइड पार्किंग स्थल
Sun, 26 Jul 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी भूमि चिह्नित करने के लिए पार्षदों से मांगे प्रस्ताव
जमीन मिलते ही चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला शहर के प्रत्येक वार्ड में बच्चों के लिए पार्क और वाहनों के लिए रोड साइड पार्किंग विकसित करने की तैयारी में है। इसके लिए निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में उपलब्ध सरकारी भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही चरणबद्ध तरीके से पार्क और पार्किंग निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार शहर में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के मुकाबले पार्किंग सुविधा पर्याप्त नहीं है। इस कारण लोग सड़कों के किनारे और अन्य स्थानों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं, कई वार्ड ऐसे भी हैं जहां बच्चों के लिए सार्वजनिक पार्क उपलब्ध नहीं हैं।
इन समस्याओं के समाधान के लिए निगम प्रशासन सरकारी भूमि का बेहतर उपयोग करने की योजना पर काम कर रहा है। पार्षदों से ऐसे स्थलों की जानकारी मांगी गई है, जहां कानूनी और तकनीकी दृष्टि से पार्क अथवा रोड साइड पार्किंग विकसित की जा सके।
विज्ञापन
प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद नगर निगम संबंधित विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण करेगा। उपयुक्त पाए जाने वाले स्थलों को विकास योजना में शामिल कर निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पार्षदों से उनके वार्ड में ऐसी सरकारी जमीन चिह्नित करने को कहा गया है, जहां पार्क और पार्किंग विकसित की जा सके। प्रस्ताव मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला