{"_id":"6a64c68463cfe504240c6524","slug":"pension-should-be-received-on-the-1st-of-every-month-forum-kangra-news-c-95-1-kng1024-246773-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने पहली तारीख को ही मिले पेंशन : मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने पहली तारीख को ही मिले पेंशन : मंच
Sun, 26 Jul 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
देहरा में आयोजित हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच जोन देहरा की मासिक बैठक के दौरान सेवानिवृ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य संरक्षक बलराम पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एचआरटीसी देहरा जोन के करीब 70 से 80 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी लंबित मांगों और समस्याओं पर गहन चर्चा की।
बैठक के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से पुरजोर मांग की कि पेंशनधारकों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, वर्ष 2016 से देय संशोधित वेतनमान (रिवाइज्ड पे-स्केल) का बकाया एरियर और अन्य लंबित भत्तों का शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगाई गई।
जिला अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर ने कहा कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए सरकार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और प्रबंधन ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो उन्हें आगामी रणनीति तय करने को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक के बाद पेंशनरों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी खी।
विज्ञापन
बैठक में भजन लाल, अशोक कुमार, सुभाष चंद, पवन कुमार, रणजीत सिंह, गोपाल दास, राजेंद्र सिंह और सत्या देवी सहित कई अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।