{"_id":"6a43cfdc91577df43a069cfe","slug":"plaster-falls-from-ceiling-in-dharamshala-hospitals-ipd-patients-have-a-narrow-escape-kangra-news-c-95-1-kng1045-242177-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के आईपीडी में छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के आईपीडी में छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे मरीज
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में आईपीडी में महिला मेडिकल वार्ड में खिड़की से गिरा प्लास्टर और कंकरीट। अमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के आईपीडी ब्लॉक की जर्जर भवन मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही भवन की छत जगह-जगह से टूटकर गिरना शुरू हो गई है। सोमवार रात करीब 10 बजे अस्पताल के कमरा नंबर 612 में अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया।
इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिस जगह पर छत से प्लास्टर का मलबा गिरा, वहां ठीक दो मिनट पहले तक एक युवक लेटा हुआ था। मरीज को अचानक शौचालय जाना था, जिसके कारण वह बिस्तर से उठा और तभी पीछे से छत गिर गई। अगर युवक समय रहते वहां से न हटा होता तो चोटिल हो सकता था।
इस घटना के बाद पूरे वार्ड में मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। तीमारदारों ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर मलबे को साफ करवाया और वहां से बिस्तरों को हटाया। बाद में स्टाफ ने सुरक्षा के लिहाज से मरीज को तुरंत दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
सलेट गोदाम से मरीज सिमरो देवी के साथ आई सुदर्शना ने बताया कि हादसे के वक्त वे वहीं मौजूद थीं। अगर दो मिनट पहले ऐसा हुआ होता तो बच्चों को चोटें आ सकती थीं। अस्पताल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। करीब पांच-छह दिन पहले भी इसी तरह क्रस्ना लैब के समीप छत से प्लास्टर टूट कर अचानक नीचे गिरा था।
अस्पताल प्रशासन ने मांगे 50 लाख रुपये
अस्पताल प्रशासन ने घटना के बाद स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों को लिखित में अवगत करवा दिया है। इसके साथ ही इमारत की आवश्यक मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये के बजट की मांगा भी की है। प्रशासन ने बजट के अलावा इस पूरी इमारत की सुरक्षा असेसमेंट करवाने के साथ-साथ इसकी रेट्रोफिटिंग करवाने की भी सिफारिश की है, ताकि भविष्य में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
मैंने सुबह खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि खिड़की के किनारे किसी भी मरीज को न रखा जाए। इसके अलावा इमारत में जहां कहीं भी छज्जे गिरने की आशंका है, वहां पर किसी भी व्यक्ति को न जाने की हिदायत दी गई है। सुबह ही उच्च अधिकारियों को घटना के फोटो और वीडियो भेजकर जल्द से जट मुहैया करवाने की मांग उठाई है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला