{"_id":"6a5147cb5c7bc358eb07d597","slug":"power-supply-will-remain-suspended-in-the-kangra-region-on-the-13th-and-14th-kangra-news-c-95-1-kng1054-244089-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा क्षेत्र में 13 और 14 को बिजली गुल रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा क्षेत्र में 13 और 14 को बिजली गुल रहेगी
Sat, 11 Jul 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र घुरकड़ी (कांगड़ा) में आवश्यक मरम्मत, रखरखाव, वार्षिक परीक्षण और संरक्षण कार्य के चलते 13 और 14 जुलाई को कांगड़ा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 13 जुलाई को 11 केवी कांगड़ा नंबर-1, मंडल, दौलतपुर, सेराथाना तथा पीएसईबी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। वहीं 14 जुलाई को 11 केवी कांगड़ा नंबर-2, बगली, तियारा, ओल्ड रजोल, लंज एक्सप्रेस तथा राजोल एक्सप्रेस फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गुरभंजन ने बताया कि मरम्मत कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन