{"_id":"6a53fc72ffe054626605bc6e","slug":"reduce-the-booking-period-for-ghuggar-gas-agency-kangra-news-c-95-1-kng1046-244500-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ‘घुग्गर गैस एजेंसी की बुकिंग अवधि घटाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ‘घुग्गर गैस एजेंसी की बुकिंग अवधि घटाएं’
Mon, 13 Jul 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। घुग्गर गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी रिफिल बुकिंग की अवधि 45 दिन से 25 दिन करने की मांग उठी है। इस संबंध में न्यूगल एन्क्लेव वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद राजीव भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंपा है।
एसोसिएशन अध्यक्ष मदन सूद और सचिव मनोज कंवर ने बताया कि घुग्गर गैस एजेंसी की स्थापना के समय यह क्षेत्र ग्रामीण था, इसलिए यहां 45 दिन का नियम लागू था। अब यह पूरा नगर निगम में शामिल हो चुका है, फिर भी पुराना नियम ही थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी निगम क्षेत्र में इंडियन ऑयल की पालम गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद रिफिल बुकिंग की सुविधा दे रही है।
एक ही शहर में दो अलग नियम उपभोक्ताओं के साथ असमानता है। एसोसिएशन ने इसकी प्रतिलिपि खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक और स्थानीय विधायक को भी भेजी है। संवाद