{"_id":"6a4bc435ce41f4728207edcf","slug":"roads-turned-into-ponds-vehicles-crawled-in-old-mataur-gaggal-and-bangli-kangra-news-c-95-1-kng1037-243269-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़कें बनीं तालाब, पुराना मटौर, गगल और बंगली में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़कें बनीं तालाब, पुराना मटौर, गगल और बंगली में रेंगते रहे वाहन
Tue, 07 Jul 2026 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा के बगली रोड पर सड़क पर बहता पानी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और पंचायत की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी है। जिला भर में कई मुख्य सड़कें और ग्रामीण संपर्क मार्ग घंटों तक पानी से लबालब रहे, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मूसलाधार बारिश के दौरान पुराना मटौर, बगली रोड और गगल सहित जमानाबाद पंचायत के कोटक्वाला, हलेड़कलां, बीरता और मटौर में नालियों का पानी सीधे सड़कों पर बहने से सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से वाहन रेंगते दिखे और ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर कीचड़ फैलने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों राम कुमार, सागर, संदीप कुमार, लेख राज, संजीव कुमार और लोकू राम आदि का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी के स्थायी इंतजाम किए जाते तो यह स्थिति नहीं बनती। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कांगड़ा-चंबा के मुख्य अभियंता विकास सूद ने कहा कि बरसात से पहले सभी उपमंडलों को नालियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। यदि कहीं कमी रह गई है तो उसे अब ठीक करवा दिया जाएगा। विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों (सफाईकर्मियों) की कमी चल रही है, जिसके कारण सफाई कार्य में देरी हुई है।