फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Robotic technology revolutionizing heart surgery: Dr. Ishant

हार्ट सर्जरी में क्रांति ला रही रोबोटिक तकनीक : डॉ. इशांत

Mon, 13 Jul 2026 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Robotic technology revolutionizing heart surgery: Dr. Ishant
धर्मशाला। हृदय रोगों के उपचार में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के बीच रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव (कम चीरे वाली) हार्ट सर्जरी कार्डियक साइंस में एक बड़ी क्रांति ला रही है। यह बात लिवासा अस्पताल मोहाली के वरिष्ठ हृदय एवं रक्तवाहिका शल्य चिकित्सक डॉ. इशांत सिंगला ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला के विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक की मदद से अब जटिल से जटिल हृदय ऑपरेशन भी अधिक सटीकता और सुरक्षित तरीके से किए जा रहे हैं। इस पद्धति में मरीज के शरीर पर बेहद छोटा चीरा लगाया जाता है।
विज्ञापन

इससे मरीज को पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले बहुत कम दर्द और रक्तस्राव होता है, संक्रमण की आशंका घटती है तथा अस्पताल में भी कम समय रुकना पड़ता है। इससे मरीज जल्दी सामान्य जीवन में लौट सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि रोबोटिक हार्ट सर्जरी हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज की बीमारी, शारीरिक स्थिति और अन्य चिकित्सीय पहलुओं का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद ही विशेषज्ञ यह तय करते हैं कि यह तकनीक उसके लिए कितनी लाभकारी होगी। इस शैक्षणिक कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. देश बंधु ने की। कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं से जुड़े करीब 50 चिकित्सकों ने भाग लिया और आधुनिक हार्ट सर्जरी के नवीनतम पहलुओं पर चर्चा की।

आईएमए धर्मशाला के अध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान लगातार विकसित हो रहा है। ऐसे में डॉक्टरों का नियमित प्रशिक्षण और नई तकनीकों से अपडेट रहना बेहद जरूरी है, ताकि प्रदेश के मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed