सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rohit Chandel from Hatli becomes a Lieutenant in the Army.

Kangra News: हटली के रोहित चंदेल सेना में लेफ्टिनेंट बने

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Jun 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Rohit Chandel from Hatli becomes a Lieutenant in the Army.
सिहुंता के हटली निवासी रोहित चंदेल लेफ्टिनेंट बनने के बाद परिजनों के साथ। -स्रोत : परिजन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। चंबा जिले की सिहुंता तहसील के गांव हटली निवासी रोहित चंदेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन हुए हैं। 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद वे सेना में अधिकारी बने। कप्तान सिंह और कमलेश कुमारी के पुत्र रोहित ने अपने सैन्य जीवन की शुरुआत 19 डोगरा बटालियन में बतौर सैनिक की थी। चार वर्ष तक उत्कृष्ट सेवा देने के बाद उन्होंने आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने एसीसी में तीन साल और आईएमए में एक वर्ष का कड़ा प्रशिक्षण पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, हटली पंचायत के प्रधान पवन राणा व उपप्रधान अशोक चंबियाल ने परिवार को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed