{"_id":"6a2eb599fe2d8d8c7e05a192","slug":"two-bravehearts-from-nagrota-bagwan-become-lieutenants-in-the-army-kangra-news-c-95-1-kng1037-239502-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगरोटा बगवां के दो जांबाज सेना में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगरोटा बगवां के दो जांबाज सेना में बने लेफ्टिनेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सेना में लेफ्टिनेंट बने रजियाना के गौरव अपने परिजनों के साथ। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल नगरोटा बगवां के दो होनहार युवाओं ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के बाद दोनों वीरों को सेना में बतौर अधिकारी नियुक्ति मिली है, जिससे स्थानीय क्षेत्रों में जश्न का माहौल है।
उपमंडल के रौंखर गांव के विश्व शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान उनके माता-पिता कुलशशि शर्मा और कुमुद शर्मा ने उनके कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें देश सेवा के लिए समर्पित किया। विश्व शर्मा ने तीन वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पूरी की। इसके बाद एक वर्ष का प्रशिक्षण आईएमए देहरादून में प्राप्त कर सेना में कमीशन हासिल किया। ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां से जमा दो तक शिक्षा प्राप्त करने वाले विश्व के पिता ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे गांव को गर्व है।
सैनिक से अधिकारी बने रजियाना के गौरव
दूसरी ओर, नगरोटा बगवां के 53 मील के समीप रजियाना गांव के गौरव भी सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन हुए हैं। रिटायर्ड सूबेदार बलवीर सिंह के पुत्र गौरव अब सेना की प्रतिष्ठित ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में अपनी सेवाएं देंगे। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि गौरव ने पहले जैक रायफल्स में 13 वर्षों तक एक सैनिक के रूप में समर्पण भाव से सेवा की। इस दौरान उन्होंने अथक मेहनत से अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई और सेना की आंतरिक परीक्षा पास कर अधिकारी बनने का सपना साकार किया। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संस्कारों को दिया है। दोनों युवाओं की यह कामयाबी क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।