सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth injured after bicycle falls into drain following collision with a tempo in Danai.

Kangra News: दनेई में टेंपो की टक्कर से नाले में गिरी साइकिल, युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Jun 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after bicycle falls into drain following collision with a tempo in Danai.
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। उपमंडल धीरा के दनेई क्षेत्र में एक संकरे मोड़ पर साइकिल और टेंपो के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार से ढलान उतर रही साइकिल सड़क के मोड़ पर एक टेंपो के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को हाथ में चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दनेई निवासी साक्षी ने बताया कि वह अपने खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान धीरा से दनेई की ओर जा रहा एक टेंपो जैसे ही सड़क के मोड़ पर पहुंचा, तभी अविनाश चौहान नामक युवक तेज गति से ढलान उतरते हुए अपनी साइकिल लेकर वहां आ गया। सड़क संकरी होने और तीखा मोड़ होने के कारण साइकिल सवार अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो के पिछले हिस्से से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक साइकिल समेत सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा, जिससे उसे हाथ में चोट लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय टेंपो की गति अधिक नहीं थी और यह दुर्घटना मुख्य रूप से संकरे मोड़ पर ढलान से तेज गति से आ रही साइकिल के कारण हुई। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed