फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Room of a mud house collapses in Faredh; plea for help made to the administration.

Kangra News: फरेढ़ में कच्चे मकान का कमरा ढहा, प्रशासन से मदद की गुहार

Thu, 23 Jul 2026 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 23 Jul 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
Room of a mud house collapses in Faredh; plea for help made to the administration.
सुलह (कांगड़ा)। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन और मकान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच क्षेत्र की फरेढ़ पंचायत के वार्ड-2 निवासी फौजा सिंह के कच्चे मकान का एक कमरा बुधवार को अचानक ढह गया। अब परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित फौजा सिंह बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं और दिहाड़ी-मजदूरी कर पत्नी व मासूम बेटी का पालन-पोषण करते हैं। पुश्तैनी मकान का एक कमरा गिर जाने से परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। मकान के शेष दो कच्चे कमरे भी अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। वहीं, घर के साथ बना पक्का बरामदा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे पानी टपक रहा है और उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान अरविंद समकड़िया ने मौके का मुआयना किया और हलका पटवारी अनूप ठाकुर को सूचित किया। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है ताकि मकान की मरम्मत कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed