{"_id":"6a5d30c1954768682a04823b","slug":"screens-displaying-water-quality-in-the-smart-city-have-gone-blank-kangra-news-c-95-1-kng1054-245667-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्मार्ट सिटी में पानी की गुणवत्ता बताने वाली स्क्रीनें हुईं काली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्मार्ट सिटी में पानी की गुणवत्ता बताने वाली स्क्रीनें हुईं काली
Mon, 20 Jul 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल के बाहर लगे रियल टाईम वॉटर मोनिटरिंग सिस्टम की बंद पड़ी स्रकीन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। लोगों को पेयजल की गुणवत्ता की रियल टाइम जानकारी देने के लिए स्मार्ट सिटी धर्मशाला में लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के अधिकांश स्थानों पर पानी की गुणवत्ता बताने वाली इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीनें काली पड़ गई हैं, जबकि कई सेंसरयुक्त नल भी बंद पड़े हैं।
ऐसे में लोगों को न तो पानी की गुणवत्ता की जानकारी मिल रही है और न ही परियोजना का अपेक्षित लाभ। शहर में डीसी कार्यालय, शहीद स्मारक, क्षेत्रीय अस्पताल, डीआरडीए भवन और दाड़ी मैदान के पास रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए गए थे। इनका उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ उसकी गुणवत्ता की जानकारी भी देना था।
मौजूदा समय में केवल डीसी कार्यालय के बाहर लगी स्क्रीन ही चालू है। इसके अलावा शहीद स्मारक, डीआरडीए भवन और वार मेमोरियल के पास लगी स्क्रीनें कई दिनों से बंद पड़ी हैं। डीआरडीए भवन के पास लगे सेंसरयुक्त तीन नलों में से केवल एक ही काम कर रहा है, जबकि बाकी नलों से पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
दाड़ी, डीआरडीए और शहीद स्मारक स्थित सिस्टम के रखरखाव की जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग के पास है, जबकि डीसी कार्यालय और क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर लगे सिस्टम का रखरखाव स्मार्ट सिटी प्रबंधन कर रहा है। इसके बावजूद अधिकांश स्थानों पर व्यवस्था ठप होने से परियोजना के रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। अधिकांश समय ये खराब रहते हैं और इनके आसपास गंदगी रहती है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इनका नियमित रखरखाव नहीं हो रहा। -मनीष लूथरा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल कचहरी
डीआरडीए भवन के पास लगे रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम में तीन में से केवल एक नल चल रहा है। सेंसरयुक्त नल खराब हैं और पानी की गुणवत्ता बताने वाली स्क्रीन भी लंबे समय से बंद पड़ी है। -विक्रम चौधरी, स्थानीय निवासी
विभाग के अधीन आने वाले सिस्टम की स्क्रीनें दुरुस्त हैं। कुछ शरारती तत्व छेड़छाड़ कर उन्हें बंद कर देते हैं। इन्हें फिर से चालू कराया जाएगा।-सुनील भाटिया, एसडीओ, जल शक्ति विभाग
मौके का निरीक्षण कर रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। जहां भी तकनीकी खराबी मिलेगी, उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। -कल्याण भट्ट, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी धर्मशाला