फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shopkeepers irked by trade fair being held during the festive season

Kangra News: त्योहारी सीजन में ट्रेड फेयर लगने से भड़के दुकानदार

Mon, 26 Oct 2026 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers irked by trade fair being held during the festive season
जवाली (कांगड़ा)। त्योहारी सीजन के बीच लब में ट्रेड फेयर लगने से स्थानीय दुकानदारों में रोष है। जवाली, कैहरियां और लब के दुकानदारों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अच्छे कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन ट्रेड फेयर लगने से उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। ग्राहकों का रुख ट्रेड फेयर की ओर होने से बाजारों में कारोबार मंदा पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


दुकानदारों राजेश कुमार, राकेश कुमार, सोनू त्यागी, मनीष कुमार, सुभाष, ठाकुर प्रमोद सिंह, हंसराज और अशोक कुमार ने कहा कि ट्रेड फेयर में कपड़े, जूते, बर्तन, फर्नीचर सहित घरेलू उपयोग का सामान बेचा जा रहा है। खानपान की दुकानें और बच्चों के झूले भी लगाए गए हैं। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। कारोबार प्रभावित होने से दुकानों का किराया, बिजली बिल और कर्मचारियों का वेतन निकालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेड फेयर में सामान खरीदने पर बिल नहीं दिए जा रहे हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच भी नहीं हो रही है। उन्होंने संबंधित विभागों से जांच की मांग की है। साथ ही ट्रेड फेयर की अनुमति से पहले व्यापार मंडल से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य करने और त्योहारी सीजन के बाद ही ऐसे आयोजन करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ट्रेड फेयर लगाने से पहले व्यापार मंडल से कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। - डॉ. राजिंदर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष, लब
- ट्रेड फेयर आयोजक से कूड़ा उठाने के पैसे लिए गए हैं। निजी भूमि पर ट्रेड फेयर लगाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है, लेकिन निर्धारित मापदंड पूरे करना अनिवार्य हैं। - गणेश राज शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जवाली

- ट्रेड फेयर निजी भूमि पर लगाया गया है। इसके लिए अनुमति जरूरी नहीं है, लेकिन आयोजकों को सभी निर्धारित मापदंडों का पालन करना होगा। - नरेंद्र जरियाल, एसडीएम जवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed