फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six councillors outmaneuver BJP's eleven; mayor and deputy mayor elections postponed.

Kangra News: कोरम पूरा न होने से धर्मशाला में चुनाव टला, अब कल होगा फैसला

Tue, 30 Jun 2026 07:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Six councillors outmaneuver BJP's eleven; mayor and deputy mayor elections postponed.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में महापौर (मेयर) और उपमहापौर (डिप्टी मेयर) के निर्वाचन की प्रक्रिया सोमवार को टल गई। मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में बुलाई गई चुनावी बैठक में आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव संपन्न नहीं कराया जा सका। अब शहर की नई नगर सरकार के गठन के लिए सबकी नजरें 1 जुलाई पर टिक गई हैं।
विज्ञापन

निर्धारित नियमों के तहत कोरम पूरा करने के लिए 17 में से कम से कम 13 पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य थी। बैठक शुरू होते ही भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के साथ पार्टी के 11 पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे और प्रक्रिया में शामिल हुए। दूसरी ओर, कांग्रेस के 5 पार्षद और सकोह वार्ड से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद नरेश कुमार बैठक स्थल से नदारद हो गए।
विज्ञापन

जिलाधीश ने चुनाव के लिए 30 मिनट का समय दिया था, लेकिन इस अवधि के भीतर इन छह पार्षदों के वापस न लौटने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। अब उपायुक्त ने अगली बैठक 1 जुलाई को शाम 3 बजे बुलाई है। इस आगामी बैठक में यदि कोरम पूरा नहीं भी होता है, तो भी बहुमत की बाध्यता न होने के कारण मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चुनाव टलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा को सदन में स्पष्ट बहुमत हासिल है, लेकिन कांग्रेस हार के डर से चुनाव प्रक्रिया से भाग रही है। पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि भाजपा बहुमत में है और कानून के तहत क्रॉस वोटिंग हो नहीं सकती, इसलिए कांग्रेस प्रत्याशियों का बैठक में रहना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि अब 1 जुलाई को होने वाली बैठक के लिए कांग्रेस अलग रणनीति बनाएगी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच और एसडीएम मोहित रत्न सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed