सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Special attention will be given to educational institutions for drug prevention.

Kangra News: नशा निवारण के लिए शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष ध्यान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Special attention will be given to educational institutions for drug prevention.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों पर युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में नशा निवारण के लिए गठित प्रहरी क्लबों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लबों को नशा निवारण अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। तकनीकी संस्थानों में भी युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूल परिसरों और आसपास यदि नशे से संबंधित किसी गतिविधि की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे में जागरूक करने के लिए नियमित कार्यशाला लगाएं। जिले में सभी नशा मुक्ति तथा पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। इसकी रिपोर्ट भी प्रेषित की जाए ताकि मापदंडों का पालन न करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जिले की सभी पंचायतों में नशा मुक्ति जागरूकता संबंधी होर्डिंग्स लगाए जाएं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विवेक करोल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सहित शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी तथा अन्य गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा हितधारक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed