फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Splendor bike stolen; stolen Pulsar left behind at the scene.

Kangra News: चोरी की अनोखी करतूत...स्प्लेंडर बाइक चोरी, मौके पर छोड़ गए चोरी की पल्सर

Sat, 18 Jul 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 Jul 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
Splendor bike stolen; stolen Pulsar left behind at the scene.
डरोह (कांगड़ा)। क्षेत्र के जलाख गांव में बाइक चोरी की एक ऐसी अनोखी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक चोरी करके ले गए, लेकिन जाते-जाते पहले से चोरी की गई एक पल्सर बाइक छोड़ गए। जब पुलिस ने मौके पर छूटी पल्सर बाइक की जांच की तो पता चला कि वह भी बीते 14 जुलाई को आलमपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक के मालिक विनोद कुमार ने इस संबंध में भवारना थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, ग्राम पंचायत डरोह के उपप्रधान अजय चौधरी ने मौके पर मिली पल्सर बाइक की सूचना उसके असली मालिक अक्षय गुप्ता निवासी आलमपुर और पुलिस चौकी आलमपुर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि यह वारदात किसी संगठित चोर गिरोह की हो सकती है। आशंका जताई है कि चोर आलमपुर से चुराई गई पल्सर बाइक पर सवार होकर जलाख पहुंचे और वहां से स्प्लेंडर लेकर भाग गए। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस अब इन दोनों मामलों को आपस में जोड़कर तफ्तीश कर रही है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की गतिविधियां जांची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed