फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Student death case: Statements of classmates and hostel students to be recorded.

छात्र की मौत का मामला : सहपाठियों और हॉस्टल के छात्रों के दर्ज होंगे बयान

Tue, 07 Jul 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 07 Jul 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
Student death case: Statements of classmates and hostel students to be recorded.
खुंडियां (कांगड़ा)। ठंबा गांव के 15 वर्षीय छात्र कबीर राणा की मौत के मामले में पुलिस पिता के आरोपों को आधार बनाकर जांच में जुट गई है। पुलिस अब छात्र के सहपाठियों, हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और प्रबंधन के सदस्यों के बयान दर्ज करने के साथ ही स्कूल के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले रही है।
विज्ञापन

इस बीच मृतक के पिता द्वारा स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोप बेहद गंभीर हैं। पिता का आरोप है कि स्कूल के निदेशक, हॉस्टल की वार्डन और बस चालक उनके बेटे को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने पुलिस के समक्ष दिए बयान में स्पष्ट कहा है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उनके बेटे ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष और गहन जांच की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम छात्र के साथ ऐसा हादसा न हो। उधर, एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर जो आरोप लगाए हैं, पुलिस उसी आधार पर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ काम कर रही है, सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed