फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students protest in Palampur against the lathi charge.

Kangra News: लाठीचार्ज के विरोध में पालमपुर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students protest in Palampur against the lathi charge.
पालमपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। दिल्ली के जंतर-मंतर में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कई काॅलेजों के विद्यार्थियों ने पालमपुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार पालमपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज की निंदा की और इसे लोकत्रांतिक अधिकारों पर हमला बताया। विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाकर न्याय की मांग की। विद्यार्थियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। उन्होंने सरकार पर विद्यार्थियों की शिकायतों को हल करने के लिए बातचीत शुरू करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया। छात्र नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं शांतिपूर्ण विरोध जारी रखने के उनके इरादे को और मजबूत करेंगी। वहीं, शहर में किसी अप्रिय घटना को रोकने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। विरोध प्रदर्शन में अधिकतर एनएसयूआई के सदस्य मौजूद रहे।

पालमपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : जागरूक पाठक

पालमपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed