सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB screening camps to be held at 35 locations in Kangra this month

Kangra News: कांगड़ा में इस माह 35 स्थानों पर लगेंगे टीबी जांच शिविर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
TB screening camps to be held at 35 locations in Kangra this month
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अप्रैल माह में भी टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत टीबी जांच शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। अप्रैल में 35 विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर जोखिमपूर्ण आबादी की छाती के एक्स-रे किए जाएंगे।
अप्रैल के रोस्टर के मुताबिक, ज्वालामुखी स्वास्थ्य खंड के तहत एक अप्रैल को बड़ोली और कथोग, 2 को गुम्मर और उम्मर, नूरपुर खंड के तहत 3 को जाच्छ और कंडी, गोपालपुर के तहत 4 को अपर और लोअर डाढ़, महाकाल के तहत 13 और 14 को कियोरी और चौगान, 15 और 16 को सेहल व कंजरार में लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरोटा बगवां के तहत 17 को पनोल और आईटीआई सरोत्री, तियारा के तहत 18 को कच्छियारी और खोली, भवारना के तहत 20 को बल्ला और खरोथ, शाहपुर के तहत 21 को हरनेरा, 22 को जुगेहड़, नगरोटा बगवां के तहत 23 को भूनेड़ और भेड़ी, गोपालपुर के तहत 24 को मनियारा और थंडोल में शिविर लगेंगे।
गोपालपुर के तहत 25 को मझैरना और सगोर, नगरोटा सूरियां के तहत 27 को बाग, कुठेहड़ और ठारू, थुरल खंड के तहत 28 को बार, जयसिंहपुर के तहत 29 को ढुहक और धनियारा, नगरोटा सूरियां के तहत 30 अप्रैल को अमलेला खास और अमलेला में जांच की जाएगी।

यहां भी लगेंगे शिविर
नागरिक अस्पताल र्रैहन, सीएचसी रे, भरमाड़ और राजा का तालाब के तहत शिविर लगाए जाएंगे। 2 अप्रैल को कटलाहड़ गांव, 6 को कुठंडल, 7 को राज पलवां, 16 को रौर, 17 को भरमाड़ खास, 18 को टर्टियालां, 20 को माइरा, 21 को कंदोर, 29 को मोछ उपरली और 30 अप्रैल को झुंब खास में शिविर लगेंगे।

डाडासीबा में 13 स्थानों पर होगी जांच
स्वास्थ्य खंड डाडासीबा में 13 स्थानों पर शिविर लगेंगे। 8 अप्रैल को बंडा गांव, 9 को कौलपुर, 10 को रैल और बसलाहर, 11 को जटोली चकरान, 13 को कहोला निचला, 14 को चंबा खास, 23 को कहोला उपरला, 24 को जटोली खतरान, 25 को नलसूहा, 27 को नारी, 28 को नलेटी और 29 अप्रैल को रोड़ी कोड़ी में जांच की जाएगी।
-----------

अप्रैल में रोजाना दो जगहों पर शिविर लगेंगे। अगर कोई अपने क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की जांच करवाना चाहता है तो संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से संपर्क कर सकता है।
- डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed