{"_id":"6a4ba1e27824805e8202b87c","slug":"teachers-outraged-over-indications-of-appointments-bypassing-merit-abvp-kangra-news-c-95-1-ssml1021-243285-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट को दरकिनार कर नियुक्ति के संकेतों से शिक्षकों में रोष : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट को दरकिनार कर नियुक्ति के संकेतों से शिक्षकों में रोष : एबीवीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि सरकार द्वारा सूबे के 154 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तय मेरिट सूची को दरकिनार कर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव के संकेत दिए जा रहे हैं। इससे योग्य उम्मीदवारों में असमंजस और रोष व्याप्त है। यदि मेरिट को छोड़कर किसी अन्य आधार पर नियुक्तियां की जाती हैं तो यह पारदर्शिता, निष्पक्षता और प्रतिभा का अपमान होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए पहले ही लिखित परीक्षा आयोजित कर परिणाम और मेरिट सूची जारी कर दी थी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अब इसी मेरिट और वरीयता के आधार पर काउंसलिंग कर शिक्षकों की नियुक्तियां की जानी थीं, लेकिन अब इसमें अचानक बदलाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
नैंसी अटल ने यह भी आरोप लगाया कि कई सीबीएसई स्कूलों में अभी तक न तो पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं और न ही विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक शैक्षणिक संसाधन मिल पाए हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसी भी प्रकार के राजनीतिक या व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ऊपर उठकर शीघ्र मेरिट आधारित काउंसलिंग आयोजित कर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।