{"_id":"6a5d2facbe1275ee6e0d3fd3","slug":"the-archaeology-department-visited-the-baijnath-shiva-temple-kangra-news-c-95-1-kng1037-245722-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिव मंदिर बैजनाथ का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिव मंदिर बैजनाथ का किया दौरा
Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुरातत्व विभाग की प्रदेश अधिकारी (एसए) एवं अधीक्षक पुरातत्वविद् ने रविवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं और लंबित विकास कार्यों का जायजा लिया। मंदिर न्यास के न्यासियों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव उनके समक्ष रखे। मंदिर न्यास के ट्रस्टी मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, सुरेश शर्मा, मुनीश शर्मा, सचिन शर्मा और लाल चंद ने परिसर के तालाब के सौंदर्यीकरण, गार्डन और शौचालय निर्माण के लिए टेंडर जारी करने, छोटे मंदिर की मरम्मत की मांग की। आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाने, वट वृक्ष के समीप प्रत्येक सोमवार को हलवे का प्रसाद तैयार करने तथा श्रद्धालुओं और गार्डन के लिए हैंडपंप लगाने की अनुमति देने का आग्रह किया।
अधीक्षक पुरातत्वविद् ने बताया कि गार्डन और शौचालय निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने बताया कि लंबित कार्यों के लिए पत्राचार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
अधीक्षक पुरातत्वविद् ने बताया कि गार्डन और शौचालय निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने बताया कि लंबित कार्यों के लिए पत्राचार करेंगे। संवाद
विज्ञापन