{"_id":"69da493f6368211c1a0d7391","slug":"the-garbage-problem-in-yol-will-be-solved-soon-kangra-news-c-95-1-ssml1008-229172-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: योल में कूड़े की समस्या का शीघ्र होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: योल में कूड़े की समस्या का शीघ्र होगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
योल व्यापार मंडल के सम्मेलन में उपस्थित लोग। जागरूक पाठक
विज्ञापन
-बाजार में वर्षा शालिका का भी किया जाएगा निर्माण
-योल व्यापार मंडल के सदस्यों को विधायक ने दिया आश्वासन
-- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
योल (कांगड़ा)। योल बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में शीघ्र ही कूड़े की समस्या का समाधान होगा। बाजार में वर्षा शालिका का निर्माण भी होगा। शनिवार को योल व्यापार मंडल के साथ संवाद सम्मेलन में भाग विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि अब योल क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी। बाजार आने वाले लोगों को बारिश और धूप के समय आने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही वर्षा शालिका का निर्माण करवाया जाएगा।
व्यापार मंडल के सदस्यों ने विधायक के समक्ष स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने, ब्लॉक पाइप को खोलने, श्मशानघाट के सौंदर्यीकरण, पीरू सिंह चौक में टॉयलेट का निर्माण करवाने की मांग रखी। विधायक ने क्रमबद्ध तरीके से सभी समस्याओं का हल करने का आह्वान किया। व्यापार मंडल की मांग पर 60 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रमन चौधरी, महासचिव मनोज चंदेल, कोषाध्यक्ष चांद रानी चड्ढा, संयुक्त सचिव सागर थापा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विजय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष निर्मला देवी, बूथ अध्यक्ष श्याम सिंह, बूथ अध्यक्ष कुलदीप, ग्राम केंद्र प्रभारी अजय गुलेरिया, बबलू आदि शामिल रहे।
Trending Videos