{"_id":"6a2eeee9a0360e9758014a80","slug":"the-mla-announced-a-grant-of-five-lakh-rupees-for-ghagwan-kangra-news-c-95-1-kng1004-239519-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक ने घगवां के लिए पांच लाख देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक ने घगवां के लिए पांच लाख देने की घोषणा की
Sun, 14 Jun 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने रविवार को श्रद्धा, भक्ति और क्षेत्रीय संस्कृति के प्रतीक जय बाबा क्यालू महाराज वार्षिक घगवां मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की। पंचायत के विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। मलेंद्र राजन ने कहा कि बाबा क्यालू महाराज का मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का परिचायक है। उन्होंने मेला समिति को बधाई दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक गुरी धारीवाल ने प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर घगवां पंचायत प्रधान सुरेखा रानी, पूर्व उपप्रधान जगन कुमार, गंगथ पंचायत प्रधान नरेश कुमार सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
वहीं, भदरोया स्थित जगतगिरि आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जाए और प्रदेश में शांति, सौहार्द, एकता का वातावरण और अधिक मजबूत हो।