{"_id":"6a5b80e537eaf72e9a02ae60","slug":"the-old-mayor-is-still-on-the-municipal-corporation-website-kangra-news-c-95-1-kng1046-245547-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर निगम वेबसाइट पर अब भी पुराने मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर निगम वेबसाइट पर अब भी पुराने मेयर
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला की अधिकारिक बेवसाइट पर आज भी प्रदर्शित होती पुराने मेयर-डिप्टी मेयर और पार्षद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। सरकारी वेबसाइटों के अपडेट को लेकर बड़ा विरोधाभास सामने आया है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के पोर्टल पर नए मेयर का नाम अपडेट कर दिया गया है लेकिन नगर निगम धर्मशाला की आधिकारिक वेबसाइट आज भी पुराने कार्यकाल की जानकारी दिखा रही है। नगर निगम की वेबसाइट पर अब भी पूर्व मेयर का नाम ही दर्शाया जा रहा है। इतना ही नहीं डिप्टी मेयर और पार्षदों की सूची भी पुरानी ही प्रदर्शित हो रही है। नए सदन के गठन के बाद भी वेबसाइट पर आवश्यक बदलाव नहीं किए गए हैं।
ऐसे में निगम की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेने वाले लोगों को गलत और पुरानी सूचना मिल रही है। डिजिटल गवर्नेंस और ई-सेवाओं को बढ़ावा देने के दावों के बीच वेबसाइट का समय पर अपडेट न होना व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। गौरतलब है कि जुलाई की शुरुआत में ही मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के साथ ही नगर निगम धर्मशाला के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई है लेकिन बेवसाइट पर निगम के नए जनप्रतिनिधियों की जानकारी अभी तक भी अपडेट नहीं हुई है। नगर निगम धर्मशाला के मेयर शमशेर नैहरिया ने बताया कि इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बेवसाइट को अपडेट करवा दिया जाएगा।