फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The owner mistook him for a thief when he picked up the bike.

Kangra News: बाइक उठाने पर मालिक ने समझ लिया चोर

Fri, 24 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The owner mistook him for a thief when he picked up the bike.
धर्मशाला। पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत डाढ क्षेत्र में सड़क किनारे गिरी बाइक को उठाने की कोशिश कर रहे एक युवक को बाइक मालिक ने चोर समझ लिया। मालिक ने 112 हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता सुदर्शन कुमार (33) निवासी पठियार ने बताया कि वह घूमने के लिए डाढ आया था। अपर डाढ में नवीन कुमार के घर के पास सड़क किनारे एक बाइक नाली में गिरी हुई थी। उसने बाइक को उठाकर स्टैंड पर लगाने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक मालिक नवीन कुमार मौके पर पहुंच गया और उसने युवक को गलती से चोर समझ लिया। पूछताछ में सुदर्शन कुमार ने स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी जिसके कारण उसे स्थिति का सही अंदाजा नहीं रहा। उसने भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में नहीं घूमने और किसी दूसरे के वाहन को हाथ नहीं लगाने का आश्वासन दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि नवीन कुमार इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता था। संवाद
विज्ञापन

---------

पालमपुर में टकराईं दो कारें

पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत क्षेत्र में एक कार को टक्कर मारकर दूसरी कार का चालक मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार 112 हेल्पलाइन पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कार को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता केवल दूसरी कार का अंतिम पंजीकरण नंबर देख सका। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन




Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed