सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The return of the Dalai Lama will boost business.

Kangra News: दलाई लामा के लौटने पर कारोबार को मिलेगा बूस्ट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The return of the Dalai Lama will boost business.
विज्ञापन
धर्मशाला। पिछले डेढ़ माह से मंद पड़े धर्मशाला-मैक्लोडगंज के कारोबार को तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के वापस लौटने और लोसर पर्व से कारोबार को बूस्ट मिलने की उम्मीद है। धर्मशाला में तिब्बती लोगों के लिए बनाए जाने वाली पोषाकों के लिए कपड़े, रेस्तरां, मनियारी, बर्तनों आदि की मांग बढ़ेगी। तिब्बती धर्मगुरु के मैक्लोडगंज में न होने के कारण धर्मशाला के कपड़ा, बर्तन, खाने-पीने, मनियारी आदि के कारोबार पर 30 फीसदी असर पड़ा था। अब अपने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के वापस लौटने के बाद धर्मशाला-मैक्लोडगंज में रौनक लौटेगी। साथ ही कारोबार भी बढ़ेगा जबकि लोसर पर्व के लिए देश सहित अन्य देशों के अनुयायी भी धर्मशाला का रुख करेंगे जो कारोबार के लिए बेहतर सिद्ध होगा।
Trending Videos

क्या कहते हैं व्यापारी

दलाई लामा के मैक्लोडगंज के जाने से 20 से 30 फीसदी का असर मनियारी, कपड़ा, खाने-पीने आदि के कारोबार पर 25 से 30 फीसदी का असर पड़ता है।
- शेखर राय, महासचिव, कोतवाली बाजार व्यापार मंडल

दलाई लामा के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। दलाई लामा के वापस आने से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। कुछ व्यापारियों की सामग्री की मांग की बढ़ेगी।
-तनु रस्तोगी, कपड़ा विक्रेता, धर्मशाला

दलाई लामा और लोसर पर्व के चलते हर साल कारोबार की अच्छी उम्मीद रहती है। तिब्बती लोगों से संबंधित कपड़ों, खाने-पीने और मनियारी के कारोबार में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवम कपाही, कारोबारी, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed