फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The shrine will be adorned with 18 quintals of flowers on the occasion of Maa Jwala's manifestation festival.

Kangra News: मां ज्वाला के प्रकटोत्सव पर 18 क्विंटल फूलों से सजेगा दरबार

Sat, 18 Jul 2026 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 Jul 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
The shrine will be adorned with 18 quintals of flowers on the occasion of Maa Jwala's manifestation festival.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला के प्रकटोत्सव के अवसर पर इस वर्ष श्रद्धालुओं को दिव्य पुष्प सज्जा के दर्शन होंगे। इस पावन मौके पर बठिंडा (पंजाब) निवासी श्रद्धालु अजय कुमार गोयल की ओर से मां ज्वाला के दरबार को 18 क्विंटल सुगंधित प्राकृतिक फूलों से सजाने की विशेष सेवा अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी शुभ्रांशु भूषण दत्त ने बताया कि आगामी 21 जुलाई को मंदिर परिसर और मुख्य गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के सुगंधित प्राकृतिक फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 22 जुलाई को मां ज्वाला का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल अष्टमी के पावन दिन ही मां ज्वाला धरती पर ज्योति रूप में प्रकट हुई थीं।
विज्ञापन

इसी मान्यता के चलते हर वर्ष इस पवित्र तिथि को मां ज्वाला का प्रकट दिवस माना जाता है और बड़ी श्रद्धा के साथ भव्य उत्सव आयोजित किया जाता है। प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के ज्वालामुखी पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाहवन, भजन-कीर्तन और अन्य पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed