{"_id":"6a4e567837c9f3b2150d1c98","slug":"theft-at-shop-thieves-even-took-away-a-little-girls-piggy-bank-kangra-news-c-95-1-kng1004-243738-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दुकान में चोरी, बच्ची की गुल्लक भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दुकान में चोरी, बच्ची की गुल्लक भी ले गए चोर
Thu, 09 Jul 2026 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में चोरों ने रेडीमेड दुकान में बिखेरा सामान। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत शाहपुर बाजार में बंदला पुल के समीप स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में मंगलवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी, नोटों के हार, चांदी की मूर्ति, कपड़े और एक स्पीकर उड़ा ले गए हैं। घटना का पता बुधवार सुबह उस वक्त चला जब दुकान मालिक ने दुकान खोली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दुकानदार के अनुसार चोरों ने दुकान में रखी एक छोटी बच्ची की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। वे गुल्लक तोड़कर उसमें जमा की गई नकदी भी अपने साथ ले गए। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और रोष का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच कर रही है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।