फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no such thing as a 'former worker' in the BJP; responsibility is greater than the position: Sanjay.

भाजपा में कोई पूर्व कार्यकर्ता नहीं होता, पद से बड़ा है दायित्व : संजय

Thu, 09 Jul 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Jul 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
There is no such thing as a 'former worker' in the BJP; responsibility is greater than the position: Sanjay.
धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी में पद समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन एक कार्यकर्ता की पहचान कभी समाप्त नहीं होती। संगठन में लोग पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद या पूर्व विधायक हो सकते हैं, लेकिन कोई भी कभी पूर्व कार्यकर्ता नहीं हो सकता। कार्यकर्ता जीवनभर संगठन का अभिन्न अंग रहता है।
विज्ञापन

डाढ़ (चामुंडा) में आयोजित कांगड़ा जिला के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासन के कारण ही विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की कार्यपद्धति, कार्यालय व्यवस्था, कार्यक्रमों, संगठनात्मक संरचना, वित्तीय अनुशासन और पार्टी की कार्य संस्कृति का समुचित ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की कार्यशैली पद की नहीं, बल्कि दायित्व निभाने की संस्कृति पर आधारित है। जो व्यक्ति अपने दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाता है, संगठन स्वयं उसे आगे बढ़ाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पद की अपेक्षा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed