सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be a three-day celebration on Maa Baglamukhi Jayanti.

Kangra News: मां बगलामुखी जयंती पर होगा तीन दिवसीय उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
There will be a three-day celebration on Maa Baglamukhi Jayanti.
विधायक कमलेश ठाकुर बगलामुखी मंदिर पूजा-अर्चना करते हुए ।स्रोत : एपीआरओ
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। रविवार को विधायक कमलेश ठाकुर ने प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उसके उपरांत मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता की। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मां बगलामुखी जयंती को तीन दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
Trending Videos

जयंती के मुख्य दिवस पर झंडा रस्म, विशेष पूजा-अर्चना, मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती तथा कन्या पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीनों दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। कमलेश ठाकुर ने मंदिर न्यास के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी उद्यान का किया निरीक्षण
विधायक ने बनखंडी में निर्माणाधीन दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान (जूलॉजिकल पार्क) के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed