फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thieves broke the shop's lock and made off with a garland of currency notes worth 50,000 and cash.

Kangra News: दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये के नोटों के हार और नकदी उड़ाई

Wed, 22 Jul 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the shop's lock and made off with a garland of currency notes worth 50,000 and cash.
योल (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में सोमवार देर रात चोरों ने बारिश के बीच एक गिफ्ट हाउस को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे 50 हजार रुपये मूल्य के नोटों के हार और नकदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह मालिक कुलदीप सिंह को दुकान खोलने पहुंचे तो वारदात का पता चला। चोरी की इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और रोष का माहौल है।
विज्ञापन

दुकान मालिक के अनुसार चोरी की यह घटना सोमवार रात करीब दो बजे के आसपास हुई है। सुबह ताले टूटे देखकर जब वे अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इस दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्नी भाटिया ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी वर्ग बेहद चिंतित है, इसलिए बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा जुलाई 2025 में भी योल बाजार की एक दुकान में ताला तोड़कर चोरी हुई थी, जिसका सुराग आज तक नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि योल पुलिस चौकी की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed