फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   three people, including an elderly person, bitten.

Kangra News: दाड़ी में आवारा कुत्ते का आतंक, बुजुर्ग समेत तीन लोगों को काटा

Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
three people, including an elderly person, bitten.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी क्षेत्र में वीरवार को एक आवारा कुत्ते ने राहगीरों पर हमला कर बुजुर्ग समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार 76 वर्षीय ओम राज और 28 वर्षीय नेहा उपचार के लिए आपातकालीन वार्ड पहुंचे। इनके अलवा अन्य व्यक्ति को भी कुत्ते ने काटा है। घायलों का कहना है कि कुत्ता राह चलते लोगों पर लगातार हमला कर रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार इनके झुंड सड़कों और रिहायशी इलाकों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है। नगर निगम की ओर से अभी तक इन कुत्तों की रोकथाम के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल से आंकड़ों के मुताबिक इस साल अस्पताल में 20 मई तक कुत्तों के काटने के 585 मामले सामने आए हैं। उधर, नगर निगम के वार्ड नंबर-13 के पार्षद हर्ष ओबराय ने बताया कि जल्द कुत्ते पकड़ने वालों को बुलाकर उसे काबू किया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य कुत्तों को पकड़ने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed