फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Transgender individuals in Tatwani Panchayat will be given a maximum of 2100.

Kangra News: तत्वानी पंचायत में ट्रांसजेंडरों को देंगे अधिकतम 2100 रुपये

Mon, 20 Jul 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Transgender individuals in Tatwani Panchayat will be given a maximum of 2100.
धर्मशाला। विकास खंड रैत की तत्वानी पंचायत की ग्रामसभा बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय की बधाई राशि और फेरीवालों पर सख्ती करने के दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अजय कुमार ने की। ग्रामसभा के निर्णय के अनुसार अब लड़के की शादी पर अधिकतम 2100 रुपये और बच्चे के जन्म पर ट्रांसजेंडरों को अधिकतम 1100 रुपये ही बधाई राशि दी जाएगी। इसके अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना पहचान पत्र के घर-घर जाकर सामान नहीं बेच सकेगा। अजय कुमार ने बताया कि फेरी वाले विभिन्न घरों में जाते हैं और कई बार उनके आने के बाद सामान चोरी होने की शिकायतें भी सामने आती हैं। ऐसे में पहचान पत्र अनिवार्य होने से पंचायत के पास बाहरी लोगों का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जांच में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed