{"_id":"6a2e9a9311df85441f0417d4","slug":"two-arrested-with-chitta-in-kandwal-car-also-seized-kangra-news-c-95-1-kng1004-239438-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कंडवाल में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, कार भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कंडवाल में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, कार भी जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने कंडवाल चेकपोस्ट पर 43.56 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सीआईए टीम कंडवाल चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो उससे 43.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने कार में सवार अक्षय कुमार (29) निवासी समलोटी (कांगड़ा) और स्वर्ण सिंह (28) निवासी बबेहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस मामले में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। बरामदगी के आधार पर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।