फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two posts of Patwari in the Forest Department to be filled; apply by August 10.

Kangra News: वन विभाग में पटवारियों के दो पदों पर होगी पुनर्नियुक्ति, 10 अगस्त तक करें आवेदन

Sun, 26 Jul 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 26 Jul 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
Two posts of Patwari in the Forest Department to be filled; apply by August 10.
चंबा और हमीरपुर में मिलेगी तैनाती, सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। वन विभाग के वन्य प्राणी वृत्त (उत्तरी) धर्मशाला में रिक्त पटवारी के दो पदों पर पारिश्रमिक के आधार पर पुनर्नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त पात्र कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा।
अरण्यपाल वन्य प्राणी वृत्त (उत्तरी) धर्मशाला सरोज भाई पटेल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती वन्य प्राणी मंडल चंबा और हमीरपुर के वन मंडलाधिकारी कार्यालयों के अधीन कार्यक्षेत्रों में की जाएगी। आवेदन पर विचार के समय आवेदक के विरुद्ध कोई विभागीय, अनुशासनात्मक या सतर्कता संबंधी मामला लंबित नहीं होना चाहिए। विज्ञापन की तिथि के अनुसार आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुनर्नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता और कार्य निष्पादन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता, नियम एवं आवेदन प्रपत्र की विस्तृत जानकारी वन विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 10 अगस्त सायं 5 बजे तक मुख्य अरण्यपाल, वन्य प्राणी वृत्त (उत्तरी), धर्मशाला के कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed