{"_id":"6a5d2ec300c813b4290dfca4","slug":"una-nri-emerges-winner-in-volleyball-kangra-news-c-95-1-kng1037-245804-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वॉलीबाल में ऊना एनआरआई बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वॉलीबाल में ऊना एनआरआई बना विजेता
Mon, 20 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। तीन दिवसीय बाबा कल्याण दास मेले के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले हुए। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में ऊना एनआरआई ने ऊना क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में कमांडो क्लब अकादमी ने सांझ क्लब अकादमी धर्मशाला को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को 18 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि विधायक पवन काजल ने कहा कि विकास खंड कांगड़ा की भडियाड़ा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 78 मकान स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा बैदी पंचायत में 46, तियारा में 46 और ढुगयारी पंचायत में 39 परिवारों के लिए भी नए मकान बनाए जाएंगे। भडियाड़ा पंचायत में विधायक प्राथमिकता योजना के तहत करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल योजना का निर्माण कराया गया है लेकिन मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली के कारण ग्रामीणों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।