सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Varun Gupta handed the reins of Mahajan Sabha Dharamshala.

Kangra News: वरुण गुप्ता को सौंपी महाजन सभा धर्मशाला की कमान

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Varun Gupta handed the reins of Mahajan Sabha Dharamshala.
धर्मशाला में महाजन सभा की बैठक में चुनी गई कार्यकारिणी। स्रोत: सभा
विज्ञापन
धर्मशाला। डिपो बाजार स्थित जोधामल सराय में महाजन समाज की प्रस्तावित सामान्य बैठक एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें स्वतंत्र महाजन को मुख्य सलाहकार, सुमन गुप्ता को मुख्य संरक्षक और संजय गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं, वरुण गुप्ता को अध्यक्ष, राजीव गुप्ता और सुखविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, अमन महाजन को महासचिव और दीपिका, पंकज गुप्ता व आशीष महाजन को संयुक्त सचिव बनाया गया। दुष्यंत कैस्था को संगठन सचिव, मनीष कैस्था को कोषाध्यक्ष, सनी महाजन को प्रेस सचिव और नवनीत गुप्ता को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी भाग लिया और नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महाजन परिवारों की हरसंभव सहायता करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए समाज के भीतर सहयोग और कल्याणकारी गतिविधियों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने कहा कि वह जरूरतमंद परिवारों के कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

धर्मशाला में महाजन सभा की बैठक में चुनी गई कार्यकारिणी। स्रोत: सभा

धर्मशाला में महाजन सभा की बैठक में चुनी गई कार्यकारिणी। स्रोत: सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed