फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers, fed up with waterlogging, blocked the Raja Ka Bagh-Wasa-Gyora road.

Kangra News: जलभराव से तंग ग्रामीणों ने राजा का बाग-वासा-ग्योरा सड़क कर दी बंद

Thu, 23 Jul 2026 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 23 Jul 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers, fed up with waterlogging, blocked the Raja Ka Bagh-Wasa-Gyora road.
गंगथ के राजा बाग-वासा-वाया-ग्योरा संपर्क मार्ग तालाब में हुआ तबदील। -संवाद
गंगथ/इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर की वासा पंचायत को जोड़ने वाले राजा का बाग-वासा-ग्योरा वाया भलेटा संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या से तंग आकर लोगों ने बुधवार को सड़क पर पत्थर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। निकासी नाली न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है। इससे रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वासा निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क बनाई गई थी, लेकिन जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। सड़क के साथ ही उनका रिहायशी मकान है, जहां पानी घुसने से रहना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों से विभाग से गुहार लगाई जा रही है और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (1100) पर भी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वासा पंचायत की प्रधान रुचि ने बताया कि मार्ग पर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से इस समस्या का तुरंत स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। आपसी विवाद के कारण पानी निकासी के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे यह स्थिति बनी है। विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। -उमेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed