सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers of three panchayats are troubled due to power outage for the entire night.

Kangra News: पूरी रात बिजली बंद रहने से तीन पंचायतों के ग्रामीण परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers of three panchayats are troubled due to power outage for the entire night.
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल नगरोटा सूरियां के 33 केवी गुहण सब स्टेशन के तहत आने वाले 11 केवी फीडर कटोरा में पिछले 17 दिनों से रात को करीब 9:00 बजे बिजली चली जाती है और सुबह 7:00 बजे आती है। इससे ग्राम पंचायत वनतुंगली, कटोरा और देहरा की ग्राम पंचायत सकरी में पूरी रात अंधेरा पसर जाता है।
Trending Videos

क्षेत्र में कड़कती ठंड में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परेशान हैं, वहीं इस समय परीक्षाओं का समय भी नजदीक होने से विद्यार्थियों को पढ़ने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग को इस बारे में कई बार बताया लेकिन अभी तक इसका स्थायी हल विद्युत विभाग नहीं कर पाया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि अगर विद्युत आपूर्ति जल्द ही पूर्ण रूप से बहाल नहीं हुई तो विभाग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर विद्युत बोर्ड मंडल जवाली के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्हें इस समस्या के बारे में पता चला है। बोर्ड की ओर से 8 से 10 कर्मी पिछले दो दिन से इस लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे हैं और उम्मीद है कि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह से इस क्षेत्र में बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed