फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water reached Baskehad Panchayat after three days.

Kangra News: तीन दिन बाद बसकेहड़ पंचायत में पहुंचा पानी

Fri, 24 Jul 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Water reached Baskehad Panchayat after three days.
डरोह (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग डरोह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसकेहड़ में तीन दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति अब भी नियमित नहीं है। क्षेत्र में पेयजल संकट समाप्त नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत बसकेहड़ के उपप्रधान सुरजीत जम्वाल ने बताया कि कई दिनों से पंचायत में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई थी। यह व्यवस्था कितने समय तक सुचारू रहेगी, इस पर संशय है। उन्होंने विभाग से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत डरोह के गदियाड़ा गांव में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। स्थानीय निवासी विनय, विनोद, पायल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों ने पेयजल लाइन पर अवैध रूप से सीधे टुल्लू पंप लगा रखे हैं। इससे पाइपलाइन का पानी आगे नहीं पहुंच पा रहा। अंतिम छोर पर रहने वाले कई परिवारों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। टुल्लू पंप लगाने वालों को अधिक पानी मिल रहा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से टुल्लू पंप अवैध रूप से इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करने, जल वितरण व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग के एसडीओ शर्ती शर्मा ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। पेयजल पाइपलाइन पर अवैध रूप से टुल्लू पंप न लगाएं। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed