{"_id":"6a510417b803a46333076fcb","slug":"woman-accuses-husband-of-pouring-petrol-on-her-during-domestic-dispute-investigation-underway-kangra-news-c-95-1-ssml1021-244209-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घरेलू विवाद में महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालने का आरोप, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घरेलू विवाद में महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालने का आरोप, जांच जारी
Sat, 11 Jul 2026 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय थाना के तहत आते एक गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और उस पर पेट्रोल डालने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया है, वहीं महिला को ऑर्थोपेडिक जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला रेफर किया गया है।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि नौ जुलाई को महिला ने सूचना दी कि उसका पति उसके साथ झगड़ा कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो महिला ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि सुबह उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उस पर पेट्रोल डाल दिया।
महिला ने अपने बच्चों और सामान के साथ घर छोड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है। महिला के दाहिने हाथ पर ईंट से वार के निशान थे, जबकि पति के शरीर पर भी चोटें पाई गईं। पुलिस ने नागरिक अस्पताल पालमपुर में दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया। चिकित्सकों ने महिला को ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की राय के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
थाने में दोनों पक्षों ने लिखित समझौते में कहा
इस बीच दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष एक लिखित समझौता भी प्रस्तुत किया है। समझौते में दोनों ने भविष्य में आपस में झगड़ा न करने की बात कही है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि भविष्य में पति ने दोबारा मारपीट या झगड़ा किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को आवश्यक हिदायतें देकर घर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार विशेषज्ञ की अंतिम मेडिकल राय मिलने के बाद ही नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।