फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman dies, husband injured in car-bike collision in Darh

Kangra News: डाढ़ में कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, पति घायल

Mon, 20 Jul 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Jul 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband injured in car-bike collision in Darh
चामुंडा (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत डाढ़ में शनिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति को चोटें आई हैं। मृतका की पहचान सविता देवी पत्नी जय प्रताप सिंह निवासी कीर चंबा, नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सविता देवी शनिवार रात अपने पति के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद डाढ़ से देर रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान डाढ़ में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए नगरोटा बगवां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। टांडा अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया। कीर चंबा पंचायत के उपप्रधान पवन ठाकुर ने बताया कि महिला अपने पीछे पति, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि पुलिस ने हादसे के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्घटना के सही कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed