सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women took an oath to eradicate drug addiction from its roots.

Kangra News: महिलाओं ने ली नशे को जड़ से मिटाने की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
Women took an oath to eradicate drug addiction from its roots.
फोटो कैप्शन - सुल्याली में हमसफर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहायक आयुक्त विकास दिव्या
विज्ञापन
सुल्याली में हमसफर सोसायटी ने करवाया नशे पर महिलाओं का प्रहार कार्यक्रम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की सुल्याली पंचायत में शनिवार को हमसफर सोसायटी ने नशे पर महिलाओं का प्रहार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी नूरपुर दिव्या यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।
उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान किया कि वे परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर इस मुहिम को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने मातृ शक्ति को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा परिवारों को खोखला कर रहा है। घर और आस-पड़ोस पर नजर रखकर महिलाएं नशे को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
नशे की सूचना देने के लिए महिलाओं को ड्रग फ्री हिमाचल एप और हेल्पलाइन नंबर 112 के इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 20 महिला मंडलों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर खंड विकास कार्यालय से समीर, नीलम, कल्पना सहित सर्वहित महिला मंडल गंगथ, चिन्मय लक्ष्मी नारायण महिला मंडल लोहारपुरा, चिन्मय ज्योति मंडल तलाडा के पदाधिकारी-सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed