फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   You will be able to study HR and banking at DAV College.

Kangra News: डीएवी कॉलेज में कर सकेंगे एचआर और बैंक की पढ़ाई

Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
You will be able to study HR and banking at DAV College.
कांगड़ा। उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जोड़ने के उद्देश्य से डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने बीकॉम के अंतर्गत पांच नए कॅरिअर ओरिएंटेड पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक वाणिज्य शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों से जुड़ा अनुभव मिलेगा। नए पाठ्यक्रमों में ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट, ई-कॉमर्स तथा बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस शामिल हैं। ये सभी पाठ्यक्रम अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे व्यावसायिक कौशल प्रदान करना समय की आवश्यकता है जो उन्हें रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकें। नए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed