{"_id":"6a4e67e04ced5504d20a7b40","slug":"youth-dies-in-truck-scooty-collision-in-jasurs-matholi-kangra-news-c-95-1-kng1034-243705-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर के मठोली में ट्रक-स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर के मठोली में ट्रक-स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत
Thu, 09 Jul 2026 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जसूर के समीप मठोली में मंगलवार शाम ट्रक और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजा का तालाब की डक पंचायत निवासी बंटी चौहान (29) के रूप में हुई है। इकलौते बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मोक्षधाम सुखार में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
बंटी चौहान होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में नौकरी करता था और मंगलवार सुबह ही अपने पैतृक गांव लौटा था। वह नौकरी के सिलसिले में जल्द ही विदेश जाने वाला था। इसी बात को लेकर मंगलवार शाम को वह जरूरी दस्तावेजों के काम से स्कूटी पर जसूर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मठोली में उसकी स्कूटी की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बंटी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बंटी चौहान अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी दो बहनें हैं, जो शादीशुदा हैं। बंटी अपने पीछे माता-पिता और नवविवाहिता पत्नी को छोड़ गया है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद