सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   21 candidates filed nominations for the seven seats in Manali.

Kullu News: मनाली की सात सीटों के लिए 21 ने भरे नामांकन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
21 candidates filed nominations for the seven seats in Manali.
विज्ञापन
वार्ड नंबर छह में सबसे अधिक छह उम्मीदवार मैदान में उतरे
Trending Videos

अंतिम दिन 18 उम्मीदवारों ने भरा अपना नामांकन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नगर परिषद मनाली में पार्षद बनने के लिए चुनावी जंग तेज हो गई है। कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए जबकि तीन उम्मीदवार पहले ही चुनावी ताल ठोक चुके हैं। वार्ड नबंर छह में सबसे अधिक छह उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।
मनाली के वार्ड नंबर एक में इस बार कांग्रेस ने अजय कुमार को पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाया है जबकि ठाकुर दास ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा। जय देई ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर दो में कांग्रेस ने राजा को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रदीप गिल और लक्की तेजा ने भी अपना नामांकन भरा। वार्ड नंबर तीन से भाजपा समर्थित ईशा और कांग्रेस समर्थित सुनीता के अलावा नीलम, कांता ने भी नामांकन पत्र भरा। वार्ड नंबर चार में नीलम और वीना देवी ने चुनावी ताल ठोकी।
वार्ड नंबर पांच में भाजपा समर्थित सीमा भारद्वाज और कांग्रेस समर्थित ललिता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर छह में कांग्रेस समर्थित गीता और भाजपा समर्थित चंद्रा बौद्ध ने पर्चा भरा। इसके अलावा इस वार्ड से विंद्रा देवी, पूजा देवी, स्मृति ने भी अपने-अपने नामांकन भरे। वार्ड नंबर सात से भाजपा समर्थित उम्मीदवार मनोज कुमार और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शेर सिंह ने नामांकन भरे। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब छह मई को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed