{"_id":"69f3532338e15e1e9e03fc32","slug":"administration-strict-on-unauthorized-parties-orders-to-keep-an-eye-on-them-kullu-news-c-89-1-klu1002-175175-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अनधिकृत पार्टियों को लेकर प्रशासन सख्त, नजर रखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अनधिकृत पार्टियों को लेकर प्रशासन सख्त, नजर रखने के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में अनधिकृत पार्टियों को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित हो रही पर्यटक पार्टियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जारी किए हैं।
उपायुक्त ने विशेष रूप से कसोल, तोष, मणिकर्ण, पुल्गा, ग्राहण और बरशैणी क्षेत्रों में बिना अनुमति आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के साथ-साथ होर्डिंग्स और पोस्टरों के जरिए ऐसे आयोजनों का प्रचार किया जा रहा है, जिन्हें प्रशासन या पुलिस की अनुमति नहीं है। इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों के तहत जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार भुंतर और लोक निर्माण विभाग को पुलिस की सहायता से सभी अनधिकृत होर्डिंग्स, बैनर और प्रचार सामग्री तत्काल हटाने को कहा गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत आयोजनों के प्रचार या संचालन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति, संस्था या सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पहले भी अवैध रेव पार्टियों के मामले सामने आ चुके हैं, इसके बावजूद ऐसे आयोजनों की तैयारियां जारी रहने से प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। संवाद
Trending Videos