फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After the tour of Raghupur, the deity Tarali Nag was enshrined in the temple.

Kullu News: रघुपुर के दौरे के बाद देवालय में विराजमान हुए देव तराली नाग

Sat, 11 Jul 2026 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
After the tour of Raghupur, the deity Tarali Nag was enshrined in the temple.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। देवता तराली नाग रघुपुर क्षेत्र के दौरे के बाद अपने देवालय में विराजमान हो गए हैं। देवता का तराला गांव पहुंचने पर महिलाओं ने धूपबत्ती के साथ स्वागत किया।
देवता ने रघुपुर के दौरे में कई गांवों में जाकर हजारों लोगों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। फनौटी गांव से देवता का दौरा शुरू हुआ था। इसके बाद बनाला, लोट होकर देवता खुडीजल के देहुरी मंदिर पहुंचे। यहां से देवता ढोल नगाड़ों की थाप पर शवाड़ के शेहुल और कटाहर गांव भी गए। देवता को श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने पर अपने घर में देवभोज के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

देवलू महेंद्र सिंह कायथ और बेली राम ने कहा कि रघुपुर क्षेत्र के दौरे से देवता दो दिन पहले देवालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि देवता का रघुपुर का दौरा सफल रहा और जगह-जगह स्वागत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed