फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Achieve goals by working in coordination: Ranjeet

समन्वय के साथ कार्य कर हासिल करें लक्ष्य : रणजीत

Sat, 11 Jul 2026 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Achieve goals by working in coordination: Ranjeet
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार को जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में संचालित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक कार्यक्रम की उपलब्धियों और प्रगति का आकलन कर मौजूदा कमियों की पहचान की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

डॉ. रणजीत ठाकुर ने अधिकारियों एवं कार्यक्रम प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्रमों में सुधार लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करें। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed