फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pradhan Hukam beautified the Patlikuhal fair ground

Kullu News: प्रधान हुकम ने पतलीकूहल मेला मैदान संवारा

Sat, 11 Jul 2026 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Hukam beautified the Patlikuhal fair ground
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत कटराईं में सफाई अभियान जारी है। शनिवार को पंचायत प्रधान हुकम चंद ठाकुर और वार्ड सदस्य पार्वती देवी के नेतृत्व में पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की गई। इस दौरान पतलीकूहल मेला मैदान संवारा तथा वार्ड नंबर तीन में निकासी नालियों की सफाई की। अभियान में स्थानीय युवाओं ने भी श्रमदान किया।
विज्ञापन

हुकम चंद ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान का हिस्सा बनें। कहा कि युवाओं ने भाग लेकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने पंचायत के बाशिंदों से आगे आकर इस जनहित के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि पूरी पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed